Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
ऋषिकेश: ऋषिकेश से होकर रुद्रप्रयाग, पौड़ी और चमोली जाने वाले यात्री कृपया ध्यान दें। शासन के अगले आदेश तक ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर ट्रैफिक बंद रहेगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। तोताघाटी में इन दिनों ऑल वेदर रोड का काम चल रहा है। यहां पहाड़ी का मलबा सड़क पर जमा है। पहाड़ से पत्थर और चट्टानें टूटकर सड़क पर गिरती रहती हैं, जिस वजह से रोड पर आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है। तोताघाटी में अक्सर ट्रैफिक ब्लॉक रहता है। वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आते हैं। यहां पहले भी कई बार रोड बंद हो चुकी है। अब यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऋषिकेश-बदरीनाथ नेशनल हाईवे-58 को अगले आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के अग्रिम आदेशों तक ये रोड पूरी तरह बंद रहेगी। वाहन चालकों को आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ेगा।