उत्तराखंड: अब स्मैक के गंदे धंधे में उतरी महिलाएं..पुलिस ने महिला तस्कर को किया अरेस्ट

उधम सिंह नगर के सितारगंज में युद्ध स्तर पर चल रहे चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने 13 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जानिए पूरा मामला
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Udham Singh Nagar Women Smuggler: Woman smuggler arrested with Udham Singh Nagar smack
Image: Woman smuggler arrested with Udham Singh Nagar smack

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में स्मैक तस्करी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। भारी संख्या में लोग इस गैरकानूनी धंधे में संलिप्त पाए जा रहे हैं जो कि बेहद चिंताजनक है। स्मैक तस्करी का ताजा मामला उधम सिंह नगर के सामने आया है। उधम सिंह नगर के सितारगंज में पुलिस ने 13 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। जी हां, आपको बता दें कि उधम सिंह नगर में पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए लंबे समय से अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है और अब तक कई लोग स्मैक तस्करी में संलिप्त पाए गए हैं। इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है और उनको जेल के पीछे भेजा है। नशे की गिरफ्त में और गैरकानूनी धंधे में लिप्त पाए जाने वाले सभी लोगों के साथ पुलिस सख्ती कर रही है और सितारगंज से भी पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड से दुखद खबर, दादी-पोती नदी में बहीं..8 साल की बच्ची का शव बरामद
पुलिस ने महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश किया और उसको जेल भेज दिया है। चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। आपको बता दें कि उधम सिंह नगर में चेकिंग अभियान जोरों-शोरों से चल रहा है और पुलिस विभाग स्मैक तस्करों को पकड़ने के लिए दिन-रात जुटा हुआ है। चेकिंग अभियान के दौरान ही सितारगंज पुलिस को नहर पार आईटीआई विद्यालय के पास एक संदिग्ध महिला खड़ी दिखाई दी। जब पुलिस को महिला के ऊपर शक हुआ तो उन्होंने महिला की तलाशी ली और महिला के पास से 13 ग्राम स्मैक के साथ में 2140 भी बरामद हुए। आपको बता दें कि यह महिला पहले भी स्मैक तस्करी की बिक्री में जेल जा चुकी है। पुलिस ने स्मैक तस्कर महिला के खिलाफ एनडीपीसी की धारा में मुकदमा दर्ज कर दिया है और उसको जेल भेज दिया है।