Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हल्द्वानी: हल्द्वानी से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। बाजपुर के रहने वाले एक युवक के ऊपर हल्द्वानी की युवती से अपना असली धर्म छुपाते हुए उसके साथ दोस्ती करने और शादी का झांसा देते हुए 4 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। जी हां, युवक ने युवती से दोस्ती की और उसको अपना धर्म गलत बताया और उसके बाद दोनों के बीच करीबी बढ़ी और उसके बाद 4 साल तक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का तो यह तक आरोप है कि आरोपी ने शादी के लिए धर्मांतरण का दबाव भी डाला। जब युवती ने धर्म बदलने से मना किया तब आरोपी ने उसको जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रिजवान के खिलाफ धारा 376, 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। आपको बता दें कि रिजवान ने युवती को अपना धर्म गलत बताया था और उसने युवती को 4 साल तक शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया।