गढ़वाल: जंगल में पेड़ से लटके मिले मिली चाची और भतीजा..गांव में प्रेम प्रसंग के चर्चे

पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी थाना क्षेत्र में प्रेम का भूत एक चाची और भतीजे के सिर पर इस कदर सवार हुआ कि उन्होंने अपने प्रेम प्रसंग के चलते पेड़ से लटक कर एक साथ आत्महत्या कर ली। जानिए पूरा मामला
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Pauri Garhwal Paithani: Two dead bodies found in Pauri Garhwal forest
Image: Two dead bodies found in Pauri Garhwal forest

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी के अब तक कई मामले सामने आ चुके हैं। मगर आज जो खबर हम आपके लिए लेकर आए हैं वह बेहद चौंका देने वाली है। यह सच है कि प्रेम कभी भी उम्र और रिश्ते नाते नहीं देखता। अब उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में ही देख लीजिए। पौड़ी गढ़वाल में एक चाची और भतीजे के बीच प्रेम इस हद तक बढ़ गया कि उन्होंने एक साथ खुदखुशी कर ली। जी हां, मामला उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पैठाणी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां एक चाची और एक भतीजे ने प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी कर ली है। दोनों के बीच बीते 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उनके परिजनों को इस बारे में भनक तक नहीं लगी। हाल ही में दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में उनके परिजनों को पता लग गया। जिसके बाद दोनों के घरों में शिकायतें बढ़ने लगीं। इसके बाद दोनों लोगों ने खुदकुशी कर अपनी जान दे दी। दोनों ने पेड़ से लटक कर साथ में आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से ही उनके घर समेत पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। पैठाणी के थाना अध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों मृतक हीरा देवी एवं रिंकू के शव गांव से तकरीबन 25 किलोमीटर दूर जंगल के पेड़ पर लटका हुए पाए गए हैं। पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: CM तीरथ की अफसरों को दो टूक..कहा-मुझे काम चाहिए, रिजल्ट चाहिए
गांव के प्रधान उत्तम के मुताबिक गांव की रहने वाली निवासी हीरा देवी का उसी के भतीजे रिंकू के साथ तकरीबन 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की भनक उनके परिजनों को नहीं लगी मगर हाल ही में उनके परिजनों को उनके प्रेम प्रसंग की जानकारी लग गई जिसके बाद उन्होंने उसका विरोध किया और उसी के चलते दोनों ने खुदकुशी कर ली। दोनों ने एक साथ में खुदकुशी करने का निर्णय लिया और गांव से तकरीबन 25 किलोमीटर दूर पेड़ पर लटक कर फांसी लगा ली।पुलिस को दोनों के शव पेड़ पर लटके हुए मिले। पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों पहले दोनों के प्रेम प्रसंग का भंडाफोड़ हो गया और परिजनों को उसके जानकारी मिल गई। इसके बाद से दोनों के घरों में सभी परिजन इस प्रेम प्रसंग का विरोध कर रहे थे और तभी दोनों ने साथ मिलकर भागने का प्लान बनाया। 13 मार्च को हीरा देवी और रिंकू अपने गांव से भाग गए। घटना के बाद हीरा देवी के पति ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और 14 मार्च की सुबह ग्राम प्रधान उत्तम सिंह के फोन पर रिंकू की मिस्ड कॉल आई। रिंकू ने कहा कि वे किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है और उसके बाद रिंकू ने हीरा देवी के साथ मिलकर पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पेड़ से बरामद कर लिए हैं और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।