Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: मित्रता सेवा और सुरक्षा की पुलिस.... यह उत्तराखंड की पुलिस का स्लोगन है। आमतौर पर पुलिसकर्मियों की छवि एक सख्त व्यक्तित्व की छवि के रूप में देखी जाती है। पुलिस का नाम सुनते ही हमारे आंखों के आगे एक बेहद अनुशासित और सख्त व्यक्ति का चेहरा सामने आता है। मगर यह हमेशा सच नहीं होता। उत्तराखंड की पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ जितनी सख्त है उतनी ही नरम वे असलियत में है। जी हां, अपने स्लोगन की तरह वे ना केवल उत्तराखंड के लोगों की सुरक्षा करते हैं, दिन रात उनकी सेवा करते हैं मगर जब मित्रता की बात आती है तो भी वे पीछे नहीं हटते। और कई बार पुलिस वालों के सख्त व्यक्तित्व के पीछे कुछ ऐसे मासूमियत और मस्ती से भरे चेहरे सामने आ जाते हैं जिनको देखकर सभी के चेहरे खिल उठते हैं। कई पुलिसवालों के पीछे कई ऐसे कलाकार छुपे होते हैं जो समय आने के साथ लोगों के सामने ही आ जाते हैं और जाने-अनजाने में वे अपनी प्रतिभा की झलक दिखा जाते हैं। अब उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में ही देख लीजिए। आगे देखिए वीडियो