Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत से जुड़ी एक बेहतरीन खबर सामने आई है। जैसे ही उनके संज्ञान में आया कि गढ़वाल के गरीब परिवार के बेटे का लुधियाना में एक्सीडेंट हुआ है...उन्होंने तुरंत ही उसके इलाज के लिए 1 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी। लग रहा है कि सीएम तीरथ सिंह रावत लगातार जन भावनाओं के अनुरूप फैसले ले रहे हैं। दरअसल देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी के द्वारा सीएम तीरथ सिंह रावत के संज्ञान में ये बात लाई गई। उन्होंने सीएम को अवगत कराया कि टिहरी गढ़वाल के मूल निवासी आशीष ग्राम करौली पट्टी का लुधियाना में एक्सीडेंट हुआ है। इस सड़क दुर्घटना में आशीष को गंभीर चोट आई। इस वजह से आशीष सिंह के पैर पूरी तरीके से चोटिल हो गए। सोशल मीडिया के माध्यम से जब देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी को इसकी जानकारी मिली तो विधायक विनोद कंडारी तत्काल मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिलने पहुंचे। इससे पहले सोशल मीडिया में चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार करा रहे आशीष सिंह को आर्थिक सहायता की मदद की गुहार लग रही थी। इसके बाद तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आशीष सिंह के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 1 लाख की आर्थिक सहायता जारी कर दिया। इससे आशीष सिंह के उपचार में बड़ी मदद मिली है। बीजेपी विधायक विनोद कंडारी ने इसके लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें - कमीशन कु मीट भात: गढ़वाल में अधिकारियों ने ड्रीम प्रोजेक्ट का भट्टा बिठा दिया