Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पहाड़ों पर जंगलों में लगी आग एक ऐसा विषय है जिसकी तरफ शासन और प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। उत्तराखंड के कई जंगल वर्तमान में भीषण आग में झुलस रहे हैं मगर इस ओर कोई सख्त कदम उठाता हुआ नजर नहीं आ रहा है। सवाल कई उठते हैं मगर इनके जवाब नहीं मिलते हैं। आखिर जंगलों में लगने वाली इस आग से पहाड़ों को कब छुटकारा मिलेगा। जंगलों को अपने फायदे के लिए आग के हवाले करने वाले लोगों के खिलाफ कब कार्यवाही होगी। सैकड़ों पेड़ जंगलों की आग में जल रहे हैं जो कि चिंताजनक है। इसी बीच अल्मोड़ा के भिकियासैंण में गंभीर हादसा हो गया। अल्मोड़ा के जंगलों में लगी आग गांव तक पहुंच गई और गौशाला में मौजूद एक महिला उस आग में बुरी तरह झुलस गई। महिला भैंस को आग से बचाने की जद्दोजहद में खुद आग की चपेट में आ गई। झुलसी हुई हालत में महिला को सीएचसी भिकियासैंण लाया गया है जहां पर महिला की हालत गंभीर बताए जाने के बाद उनको प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जंगल में लगी आग घरों तक पहुंचने के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई है। यह दुर्घटना एक इशारा है कि अगर जंगलों की आग को रोका नहीं गया तो वह गांव तक पहुंचकर हाहाकार मचा सकती है। चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं।