Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुद्रपुर: वन्यजीवों के अंगों की तस्करी करने वालों के खिलाफ प्रदेशभर में अभियान चल रहा है। इनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, फिर भी तस्करी रुक नहीं रही। ताजा मामला ऊधमसिंहनगर का है। जहां रुद्रपुर में कुमाऊं एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हाथी दांत की तस्करी करने वाले 4 तस्करों को पकड़ा। आरोपियों के पास से 8 किलो का हाथी दांत बरामद हुआ। हाथी दांत दो महीने पुराना बताया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 1 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। हाथी दांत की तस्करी करने वाले चारों आरोपी ऊधमसिंहनगर जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव-जंतु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। चलिए पूरा मामला बताते हैं। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि रुद्रपुर में 4 तस्कर सक्रिय हैं, ये लोग वन्य जीवों के अंगों की तस्करी करते हैं और हाथी दांत बेचने की फिराक में हैं।