Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
ऋषिकेश: ऋषिकेश में दो दिन पहले गंगा में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया। मरने वाला युवक चेन्नई का रहने वाला था। कुछ दिन पहले वो दोस्तों संग उत्तराखंड घूमने आया था, लेकिन किसे पता था कि ये सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। दुर्भाग्य से ऐसा ही हुआ। गंगा नदी में नहाते वक्त युवक हादसे का शिकार हो गया। वो नदी के बहाव में बह गया। युवक की तलाश के लिए लगातार दो दिन से सर्च ऑपरेशन चल रहा था। बुधवार को उसका शव बैराज जलाशय से बरामद किया गया। मरने वाले युवक की शिनाख्त 34 साल के शिवा एस के रूप में हुई। वो चेन्नई, तमिलनाडु का रहने वाला था। घटना कोतवाली क्षेत्र की है। जहां दो दिन पहले एक पर्यटक हादसे का शिकार हो गया था। जानकारी के मुताबिक चेन्नई का रहने वाला शिवा दोस्तों संग उत्तराखंड भ्रमण पर आया था।