Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में तीन महीने से लापता युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। वहीं दूसरी तरफ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की। घटना डीडीहाट की है। यहां पैराड़ तोक में भूपेंद्र बोरा नाम का युवक अपने परिवार के साथ रहता था। पिछले साल 7 दिसंबर 2020 को भूपेंद्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिवार वालों को लगा कि वो दोस्तों संग गया होगा। एक दिन गुजरा, दो दिन गुजरे, परिजन इंतजार ही करते रह गए, लेकिन भूपेंद्र की कोई खबर नहीं मिली।