Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
चमोली: चमोली आपदा को आए हुए 1 महीने से भी अधिक बीत चुका है मगर अब तक चमोली आपदा में लापता हुए लोगों के परिजनों के जख्म नहीं भरे हैं। चमोली में अब तक लाशों के मिलने का सिलसिला जारी है। सभी लोग उम्मीद खो बैठे हैं। सैकड़ों परिवार के चिराग बुझ गए हैं। आपदा ने पल भर में सब कुछ तबाह कर दिया। 130 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं जबकि अबतक 74 शव बरामद हो चुके हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले में ऋषिगंगा की आपदा में लापता लोगों की खोजबीन अभी भी जारी है और इसी बीच डेढ़ महीने के बाद तपोवन सुरंग से एक और शव बरामद हुआ है। शव बीते बुधवार की रात को खुदाई के दौरान बरामद हुआ। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।