Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड के चमोली गढ़वाल जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि पुरसाड़ी जेल में आजीवन कैद की सजा काट रहा कुख्यात अपराधी नवीन चंद्र कोर्ट से जेल ले जाते समय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने बताया कि कैदी अलकनंदा नदी में कूद गया। आपको बता दें कि नवीन इससे पहले भी जेल से फरार हुआ था। एसडीआरएफ की ओर से अलकनंदा नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जिला कारागार से 3 कैदियों को गोपेश्वर कोर्ट लाया जा रहा था। इनमें नवीन चंद्र भी शामिल था,जिसे एक ही हथकड़ी से बांधा गया था। नवीन नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा था। पुलिस वाहन से तीन पुलिसकर्मी नवीन को वापस जेल में दाखिल करने जा रहे थे। जेल के अंदर दाखिल करने के दौरान नवीन ने झटके से हथकड़ी से हाथ को निकाला और अलकनंदा की तरफ दौड़ लगा दी। पुलिस कर्मी उसके पीछे भागे, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाए। पुलिसकर्मियों ने बताया कि कैदी अलकनंदा नदी में कूद गया है। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान के बताया कि नवीन का पीछा कर रहे पुलिस कर्मियों ने उसे अलकनंदा में छलांग लगाते देखा है। नवीन का आपराधिक इतिहास गंभीर है। उसे नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे नेपाल से पकड़ा था। जेल में ही रहते हुए वो एक सितंबर 2020 को फरार भी हुआ था। उस वक्त उसे आठ सितंबर को जंगल से गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी..2 मिनट में पढ़िए पूरी खबर