गढ़वाल: छुट्टी पर घर आया था फौजी..दर्दनाक हादसे में हुई मौत, पत्नी-बेटे की हालत गंभीर

लैंसडौन तहसील क्षेत्र में स्कूटी के खाई में गिरने से पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटा घायल हो गये।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Lansdon news: Scooty falls in lansdon ditch
Image: Scooty falls in lansdon ditch

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल से एक दुखद खबर है। लैंसडौन तहसील क्षेत्र में स्कूटी के खाई में गिरने से पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटा घायल हो गये। घायलों का कोटद्वार में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक भारतीय सेना में कार्यरत था, जो वर्तमान में छुट्टी पर था। खबर मिली है कि फरसूला गांव के रहने वाले 35 वर्षीय ओमप्रकाश अपनी पत्नी प्रियंका और बेटे अर्पित के साथ स्कूटी में सवार होकर दुगड्डा जा रहे थे। वो अपने बेटे का उपचार कराने आ रहे थे। इसी दौरान तुसरानी बैंड के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। आपातकालीन सेवा वाहन 108 की मदद से घायलों को राजकीय बेस अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। प्रियंका और अर्पित का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना के बारे में कोटद्वार पुलिस को सूचना दी गई है।
यह भी पढ़ें - पहाड़ से दुखद खबर..घास लेने गई महिला की पेड़ से गिरकर मौत, गांव में पसरा मातम