पहाड़ के अभिषेक का हुनर देखिए, अपने डांस से बड़े-बड़ों को कर दिया फेल..वायरल हुआ वीडियो

गरीब पहाड़ी परिवार से ताल्लुक रखने वाला अभिषेक हालात से लाचार जरूर है, लेकिन इस बच्चे में हुनर और डांस को लेकर जुनून कूट-कूटकर भरा है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Chowkhutia Block Abhishek Dance: Chaukhutia Abhishek dance got viral
Image: Chaukhutia Abhishek dance got viral

अल्मोड़ा: पहाड़ में होनहारों की कमी नहीं है। अगर मौका मिले तो पहाड़ के हुनरमंद बच्चे हर क्षेत्र में छा जाने की काबिलियत रखते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही बच्चे के बारे में बताएंगे, जिसने अपने डांस मूव्स से सोशल मीडिया पर धूम मचाई है। ये लड़का कठिन से कठिन डांस मूव्स भी ऐसे करता है, कि हर कोई हैरान रह जाए। जिस बच्चे की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम अभिषेक है। अल्मोड़ा के चौखुटिया ब्लॉक में एक गांव है सिमलखेत। अभिषेक और उसका परिवार इसी गांव में रहता है। गरीब पहाड़ी परिवार से ताल्लुक रखने वाला अभिषेक हालात से लाचार जरूर है, लेकिन इस बच्चे में हुनर और डांस को लेकर जुनून कूट-कूटकर भरा है। अभिषेक जब पहाड़ की धूल भरी जमीन पर थिरकता है तो लोग हैरान रह जाते हैं। अभिषेक ऐसे-ऐसे डांस मूव्स करता है जो एक ट्रेंड डांसर को भी पीछे छोड़ दे। लोग डांस में उसकी तुलना अभिनेता ऋतिक रोशन से करते हैं। खास बात ये है कि इस पहाड़ी बच्चे ने डांस कहीं से सीखा नहीं है, न ही उसे कोई डांस गुरु मिला है। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड कांग्रेस की सीनियर लीडर गिरफ्तार, दहेज में मांगी थी ऑडी कार..बहू ने की खुदकुशी
सिर्फ टीवी देखकर वो अपने हुनर को तराश रहा है। सोशल मीडिया पर अभिषेक के डांस वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। अभिषेक जैसे होनहार बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सही मंच मिलना चाहिए, ताकि वो आगे बढ़ सकें। पहाड़ में ऐसे कई हुनरमंद बच्चे हैं, जिनके हुनर को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। जरूरत है कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, उन्हें सराहा जाए। चलिए अब आपको अभिषेक के डांस वीडियो दिखाते हैं, पहाड़ के इस छात्र को थिरकता देख यकीनन आप भी हैरान रह जाएंगे। आगे देखें वीडियो.

  • Youtube सब्सक्राइब करें: