Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
चम्पावत: चंपावत के टनकपुर में स्थित नंधौर वन्य अभ्यारण्य में हाल ही में एक गजब का नजारा देखने को मिला। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग के ककराली गेट के पास हाल ही में एक बाघ अपने दो शावकों के साथ मार्ग को पार करते हुए दिखाई दिया। जी हां, बाघ को अपने शावकों के साथ सड़क पार करते हुए देखकर वहां मौजूद लोगों ने उनकी तस्वीरें निकालना शुरू कर दिया और उनकी तस्वीरों को अपने कैमरों में कैद कर लिया। बाघ और उसके शावकों को देखने के लिए आसपास यातायात भी कुछ समय के लिए रुक गया। बता दें कि चंपावत में अब बाघों की संख्या बढ़ने से पर्यटन में भी इजाफा हुआ है और पर्यटकों को भी काफी आनंद आ रहा है। बीते शनिवार को ही टनकपुर चंपावत मार्ग के ककराली गेट के पास बाघ अचानक ही अपने शावकों के साथ जंगल से निकलकर मार्ग को पार करता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उस नजारे का खूब आनंद उठाया और बाघ की खूब तस्वीरें अपने कैमरे में कैद की। उत्तराखंड के वन्यजीव संरक्षण में इन दिनों भारी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही हो रही है। आगे पढ़िए