Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक चौंका देने वाली खबर है। स्पेशल टास्क फोर्स ने रुद्रपुर से 11 किलो हाथी दांत के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। खबर है कि तस्कर केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के जंगल से हाथी दांत लेकर आए थे। अभी पुलिस चारों तस्करों से पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी 17 मार्च को आठ किलो हाथी दांत के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। कड़ी पूछताछ के बाद तस्करों ने सच उगलना शुरू कर दिया। तस्करों की निशानदेही पर वन विभाग की ओर से हाथी का शव पीपल पड़ाव के जंगल से बरामद किया गया। हाथी को बेरहमी से मारा गया था और कुल्हाड़ी से उसके दांत शरीर से अलग किए गए थे। उस वक्त उस हाथी का दूसरा दांत नहीं था। माना जा रहा है कि ये दांत भी उसी हाथी का हो सकता है। आगे पढ़िए