Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। नैनीताल रोड पर कॉलटैक्स के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंद दिया जिसमें 17 वर्षीय स्कूटी चालक की मृत्यु हो गई है। जबकि स्कूटी पर सवार दो युवतियों को गहरी चोट आईं हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा बीते बुधवार की रात का बताया जा रहा है। घटना के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत ही पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पुलिस ने बताया कि ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था और उसने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई और दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। मृतक चालक नाबालिग बताया जा रहा है। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं।