Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि चुनाव में मतदाताओं को दस्ताने पहनकर वोट देने होंगे। जी हां, उत्तराखंड सल्ट विधानसभा के मतदाता दस्ताने पहनकर वोटिंग करेंगे। कोविड के बढ़ते केसों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले से राज्य में कभी ऐसा निर्णय नहीं लिया गया था। बढ़ते हुए कोविड-19 के केसों को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने यह जरूरी फैसला लिया है। अब सल्ट विधानसभा में 17 अप्रैल को होने वाले चुनाव में सभी वोटर दस्ताने पहनकर ही वोट करेंगे। दस्तानों के अलावा मास्क और सोशल डिस्टनसिंग का ध्यान रखना भी बेहद महत्वपूर्ण है। आपको बता दें कि आने वाली 17 अप्रैल को सल्ट विधानसभा के उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। यह प्रक्रिया 30 मार्च तक चलेगी। 31 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 3 अप्रैल तक अपने नाम वापस लिए जा सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव के दौरान कोविड-19 महामारी रोकथाम के लिए सख्त नियम बना दिए हैं और इस दौरान जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी वोटर्स दस्ताने पहनकर ही वोट डालेंगे और हस्ताक्षर करेंगे और इसी के साथ वोटिंग बूथ पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। आगे पढ़िए