Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। बागेश्वर के कपकोट के निवासी मदन मोहन तिरूवा अरुणाचल में शहीद हो गए। उनकी उम्र 40 साल थी। वो बीआरओ के ग्रिफ विभाग में कार्यरत थे। खबर है कि एक भीषण हादसे में वो शहीद हो गए। बताया गया कि जिस वाहन में जवान मदन मोहन बैठे थे, उस वाहन के ऊपर पहाड़ी से पत्थर आ गिरा। मौके पर ही मलबे में दबकर जवान की दर्दनाक मौत हो गई। जवान मदन मोहन के कमांडिंग अफसर के द्वारा मदन मोहन तिरुवा के परिवार को फोन किया गया और उन्होंने ही शहीद होने की जानकारी दी। इसके बाद से मदन मोहन के परिवार में कोहराम मच गया। अभई पिछले महीने ही मदन मोहन तिरुवा छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी शहादत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जवान मदन अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी तीन बेटियां हैं। पार्थिव शरीर शुक्रवार की देर शाम या फिर शनिवार की सुबह तक पहुंचने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें - जय देवभूमि: स्विट्जरलैंड से पैदल उत्तराखंड पहुंचे बेन बाबा..6000 Km चले, 18 देश पार किए