Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड में आए दिन दिल दहला देने वाली सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही हैं जो कि बेहद चिंताजनक है। तेज रफ्तार और लापरवाही बेकसूरों की की जान ले रही है। पहाड़ों पर गाड़ी चलाना वैसे भी खतरे से खाली नहीं है और उसके ऊपर से पहाड़ों पर दौड़ते ट्रक तेज रफ्तार में ट्रक चलाते हैं जिससे बड़ी दुर्घटना होने का डर लगा रहता है और कई बेकसूर तेज रफ्तार में आ रहे ट्रकों की चपेट में आ जाते हैं। ऐसा ही कुछ अल्मोड़ा में भी देखने को मिला। अल्मोड़ा के बाड़ेछीना- सेराघाट मोटर मार्ग पर बीते गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जहां पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिसमें बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि घटना के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मृतक युवक अपने दोस्त के साथ दिल्ली से मुनस्यारी बाइक पर घूमने आया था। और वापस लौटते समय ही वह तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक बाइक सवार को कुचलता हुआ तेज गति से धौलछीना की तरफ आगे बढ़ गया।