लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी उत्तराखंड के लीजेंड्स में से एक हैं। ‘क्वी त् बात होलि’ और ‘कनुक्वे निभौलु’ के बाद उनका नया होली गीत ‘ऐंसु होरि मा’ यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: New song of narendra singh negi
पौड़ी गढ़वाल: होली का त्योहार नजदीक है। बात करें पहाड़ की होली की तो यहां फाल्गुन के साथ ही होली की शुरुआत हो जाती है। कुमाऊं और गढ़वाल में अलग-अलग अंदाज से होली मनाई जाती है। गढ़वाल में जहां संगीतमय होली कार्यक्रमों का आयोजन होता है, तो वहीं कुमाऊं में बैठकी और खड़ी होली का चलन है। पहाड़ के सुमधुर होली गीतों की बात ही अलग है। हाल में सोशल मीडिया पर होली का नया गढ़वाली गीत रिलीज हुआ है, जिसने आते ही धूम मचा दी है। इस गीत का शीर्षक है ‘ऐंसु होरि मा’। जिसे गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी उत्तराखंड के लीजेंड्स में से एक हैं। ‘क्वी त् बात होलि’ और ‘कनुक्वे निभौलु’ के बाद उनका नया होली गीत ‘ऐंसु होरि मा’ यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है, और खूब पसंद भी किया जा रहा है। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - पहाड़ में भीषण हादसा..ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक ने मौके पर ही तोड़ा दम
जो पीढ़ी लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों को सुनते हुए जवान हुई है, उनके लिए ‘ऐंसु होरि मा’ होली के त्योहार पर किसी यादगार सौगात से कम नहीं। गीत का वीडियो आपको जरूर दिखाएंगे, लेकिन उससे पहले उन लोगों के बारे में जान लेते हैं, जिन्होंने इसका वीडियो तैयार करने में खूब मेहनत की है। गीत के म्यूजिक कंपोजर विनोद चौहान हैं। अभिनय में सोहन चौहान और अंजली नेगी का काम सराहनीय है। सिनेमैटोग्राफी गोविंद नेगी की है, जबकि रिकॉर्डिस्ट पवन गुसांई हैं। वीडियो का निर्देशन कविलांस नेगी ने किया है। कहने को ‘ऐंसु होरि मा’ होली गीत है, लेकिन इस गीत में आपको जीवन का हर रस माधुर्य मिलेगा। लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की इस प्रस्तुति को सोशल मीडिया पर खूब तारीफें मिल रही हैं। अगर आपने अब तक ये गीत नहीं देखा है, तो जरूर देख लें। उम्मीद है आपको जरूर पसंद आएगा। आगे देखें वीडियो