Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
पिथौरागढ़: भारतीय बल्लेबाज-विकेटकीपर ऋषभ पंत इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। टेस्ट और टी20 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋषभ ने वनडे टीम में वापसी की है। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ चल रही मौजूदा सीरीज में खेलने का मौका मिला है। वो टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि श्रेयस अय्यर की इंजरी गंभीर हो सकती है। ऐसे में उनके आईपीएल के शुरुआती मैच खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है। श्रेयस अय्यर के आईपीएल मैच से बाहर होने की स्थिति में उनकी जगह दिल्ली कैपिटल्स की कमान स्टार बल्लेबाज-विकेटकीपर ऋषभ पंत को दी जा सकती है। दरअसल श्रेयस अय्यर की इंजरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा झटका है। उनकी इंजरी पर अपडेट आ चुका है। जिसमें बताया गया कि श्रेयस अय्यर के बाएं कंधे की हड्डी फील्डिंग के दौरान 8वें ओवर में खिसक गई। उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया, और वो मौजूदा सीरीज में आगे नहीं खेल सकेंगे।