Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
ऋषिकेश: होली करीब है और अभी से इसका रंग सब पर चढ़ने लगा है। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ भी शादी के बाद अपनी पहली होली को लेकर एक्साइटेड हैं। उत्तराखंड की बेटी नेहा कक्कड़ शादी के बाद पहली होली ऋषिकेश में सेलिब्रेट करेंगी। वो पति रोहनप्रीत के साथ ऋषिकेश पहुंच गई हैं। यहां नेहा का घर है। इस बार वो पति और पूरे परिवार से साथ यहीं होली मनाएंगी। सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की जोड़ी को बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेस्ट जोड़ी माना जाता है। शादी के बाद नेहा कक्कड़ की यह पहली होली होगी। नेहा कक्कड़ और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत ने पिछले साल अक्टूबर में शादी रचाई थी। इस शादी की ढेरों तस्वीरें और झलकियां नेहा ने इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स से भी शेयर की थी। अब वो शादी के बाद दूसरी बार अपने घर ऋषिकेश पहुंची हैं। यहां उन्होंने पति रोहनप्रीत और परिवार के कई सदस्यों के साथ यमकेश्वर के नेल गांव स्थित एक रिजॉर्ट में कई घंटे बिताए।