Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानवरों की तस्करी के कई मामले उत्तराखंड में सामने आ रहे हैं। लोग अपने फायदे के लिए मासूम जानवरों का इस्तेमाल कर रहे हैं जो कि गैरकानूनी है और ऐसे तस्करों के खिलाफ उत्तराखंड में तेजी से एक्शन भी लिए जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ रुद्रपुर के किच्छा क्षेत्र में देखने को मिला जहां पर कोतवाली पुलिस ने 2 महिलाओं को विलुप्त प्रजाति के 16 कछुओं के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जी हां, इन महिलाओं के पास कुल 16 कछुए थे और यह सभी कछुए विलुप्त प्रजाति के थे जिनकी काफी अधिक डिमांड है और इन की बाजार में कीमत भी लाखों में है। पुलिस ने सभी कछुओं को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है और साथ ही में दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। बता दें कि दोनों महिलाएं उत्तर प्रदेश की रहने वाली है।चलिए अब आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं।