Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड में नशा तस्करी के बढ़ते मामले पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। नशे के खिलाफ प्रदेशभर में अभियान चल रहा है, लेकिन इसका खास असर दिख नहीं रहा। नशे की खेप एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए तस्कर नए-नए हथकंडे इस्तेमाल कर रहे हैं। अल्मोड़ा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां होली पर नशे की खेप पहुंचाने के लिए तस्करों ने जो नया तरीका निकाला, उसे देख पुलिस भी दंग रह गई। यहां कमर्शियल गैस सिलेंडर में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। तलाशी के दौरान सिलेंडर से 10.70 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा ले जाने वाले शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक मुरादाबाद का रहने वाला है। घटना मानिला क्षेत्र की है। यहां नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत डोटियाल रोड पर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। रविवार को एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर सल्ट ब्लॉक में भी छापेमारी की गई। इस दौरान नशा तस्करी की नई तरकीब पकड़ में आई।