Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
हल्द्वानी: नशे का मर्ज पहाड़ के युवाओं को भीतर से खोखला कर रहा है। नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है, लेकिन इसका ज्यादा असर दिख नहीं रहा। नशा तस्कर अब पहाड़ में नशे की खेप पहुंचाने के लिए महिलाओं और युवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर कोई स्मैक तस्करों का विरोध करता है, तो उसके साथ मारपीट की जाती है। नैनीताल में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पुलिस के हत्थे चढ़ने की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। सोमवार देर रात हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में नशा कारोबारी ओर स्थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। घटना के बाद गुस्साए लोग पुलिस थाने पहुंचे और स्मैक तस्करों की गिरफ्तारी की मांग की।