उत्तराखंड के रोहित पुनेठा को बधाई.. पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए मिला प्रतिष्ठित ENBA अवार्ड

पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए इंडिया न्यूज के डिप्टी एडिटर रोहित पुनेठा को ईएनबीए अवार्ड से सम्मानित किया गया है। रोहित चंपावत के रहने वाले हैं।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Rohit Punetha: Uttarakhand rohit Punetha got enba award
Image: Uttarakhand rohit Punetha got enba award

चम्पावत: उत्तराखंड के लिए एक गर्व करने वाली खबर पत्रकारिता के क्षेत्र से आई है। पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए इंडिया न्यूज के डिप्टी एडिटर रोहित पुनेठा को ईएनबीए अवार्ड से सम्मानित किया गया है। रोहित पुनेठा उत्तराखंड के रहने वाले हैं, वो जनसरोकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। हाल में उन्हें हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में बेस्ट न्यूज कवरेज के लिए ईएनबीए अवार्ड से सम्मानित किया गया। ये अवॉर्ड रोहित पुनेठा को उनके स्पेशल शो ‘आंख कान खोल के’ के लिए दिया गया है। इस शो का प्रसारण इंडिया न्यूज पर हर रोज शाम 8 बजे होता है। जनता के बीच ये शो बेहद लोकप्रिय है। रोहित पुनेठा आज पत्रकारिता के क्षेत्र में जाना-पहचाना नाम हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ा। रोहित पुनेठा मूलरूप से चंपावत जिले के रहने वाले हैं। उनका पैतृक गांव भूमलाई है, जो कि लोहाघाट के अंतर्गत आता है। रोहित पुनेठा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी 100 न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वो लगातार आगे बढ़ते गए। उन्होंने साधना न्यूज, टोटल टीवी और न्यूज एक्सप्रेस जैसे चैनलों में अपनी सेवाएं दीं। फिलहाल वो इंडिया न्यूज में कार्यरत हैं और अपने परिवार के साथ नोएडा में रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 5 जिलों में बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी..बिजली गिरने का भी यलो अलर्ट
रोहित उन लोगों में हैं, जो शहर में रहकर भी अपनी जड़ों से हमेशा जुड़े रहे हैं। पहाड़ के लिए उनके दिल में हमेशा सॉफ्ट कॉर्नर रहा। आपको बताते चलें कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की पहली लाइव रिपोर्टिंग के दौरान रोहित पुनेठा भी उस टीम का अहम हिस्सा रहे थे। उस दौरान रोहित साधना न्यूज में कार्यरत थे। राजनीति और खेल के साथ ही समसामयिक मुद्दों की रिपोर्टिंग में महारथ हासिल करने वाले रोहित ईएनबीए अवार्ड से सम्मानित किए गए हैं। रोहित कहते हैं पहाड़ के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। बस जरूरत है तो उनमें छिपे हुनर को तराशने की। उत्तराखंड के होनहार लाल विज्ञान, सेना और मनोरंजन समेत हर क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं, जो कि गर्व की बात है। ये जुनून बना रहना चाहिए। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से रोहित पुनेठा को ढेर सारी शुभकामनाएं। उनकी सफलता का सफर यूं ही जारी रहे, हम यही कामना करते हैं।