उत्तराखंड: हाईटेंशन लाइन से खेत में गिरी चिंगारी..गेहूं की 5 बीघा फसल राख, किसान हलकान

एक झटके में 5 बीघआ फसल आग के हवले हो गई। जरा सोचिए उस किसान पर कैसी बीत रही होगी।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Roorkee News: Roorkee farm fire
Image: Roorkee farm fire

रुड़की: किसान बड़ी मेहनत से अपनी फसल को सींचता है लेकिन जब ये फसल आग या बारिश की भेंट चढ़ जाए तो निराशा ही हाथ लगती है। उत्तराखंड से ऐसी ही दुखद खबर सामने आई है। हरिद्वार जिले में सोहलपुर रोड पर सुभारती आईटीआई के पास एक खेत में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने किसानों की मेहनत पर पलभर में ही पानी फेर दिया। हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी के कारण किसानों के गेहूं की 5 बीघा फसल जलकर राख हो गई।फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के मुताबिक सोहलपुर रोड पर सुभारती आईटीआई के पास गेहूं के खेत में 11 हजार की लाइन पर पेड़ की पत्तियां टकराई। इसके बाद उनसे उठी चिंगारी से खेत में आग लग गई। किसान सुधीर और सुरेश की गेहूं की करीब 5 बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग ने खेत में लगे भूसे के ढेर को भी अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. सूचना पर पहुंची दमकल विभाग और पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया. लेकिन तब तक पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: महिलाओं के लिए CM ने किया बड़ा ऐलान..कुंभ से पहले दे दी खुशखबरी