हाथी के हमले की सूचना पर घरवाले मौके पर पहुंचे तो कांति देवी जंगल में मृत हालत में पड़ी थी। हाथी ने महिला का सिर कुचल दिया था, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Elephant attack on woman in Kotdwar
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के जंगल धधक रहे हैं। इसके कई गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं, इन्हीं में से एक है जंगली जानवरों का आबादी वाले इलाकों में रुख करना। कहीं गुलदार बस्तियों में दाखिल हो रहे हैं तो कहीं हाथियों का आतंक कायम है। पौड़ी गढ़वाल का कोटद्वार क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। यहां जंगल में चारापत्ती और लकड़ी लेने गई महिलाओं पर हाथी ने हमला कर दिया। हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना लैंसडौन वन प्रभाग क्षेत्र की है। यहां शिवपुर रेशम फार्म में रहने वाली 65 वर्षीय कांति देवी और 55 वर्षीय दमयंती देवी सुखरो और पनियाली बीट के जंगल में गई हुई थीं। इनके साथ पड़ोस में रहने वाली सात अन्य महिलाएं भी थीं। दोपहर करीब एक बजे जब सभी महिलाएं जंगल में लकड़ियां इकट्ठा कर रही थीं, तभी अचानक उन पर हाथी ने हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें - देहरादून में बेकाबू हुआ कोरोना..25 इलाकों में लगा कम्प्लीट लॉकडाउन, यहां भूलकर भी न जाएं
हाथी के हमले में कांति देवी घायल होकर जमीन पर गिर गई, जबकि दमयंती देवी ने जंगल की तरफ दौड़कर अपनी जान बचाई। दोनों महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर अन्य महिलाएं आबादी की तरफ दौड़ने लगीं। बाद में कांति देवी के घरवालों को घटना की सूचना दी गई। घरवाले मौके पर पहुंचे तो कांति देवी जंगल में मृत हालत में पड़ी थी। हाथी ने महिला का सिर कुचल दिया था। परिजन रोते-बिलखते हुए कांति देवी का शव लेकर किसी तरह सड़क तक पहुंचे। जबकि गांव के कुछ युवा जंगल में दमयंती देवी को ढूंढते रहे। घंटों की खोजबीन के बाद दमयंती देवी को घायल अवस्था में ढूंढ लिया गया। दमयंती देवी के पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। महिला को इलाज के लिए कोटद्वार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।