ऋषिकेश: जंगल में पेड़ से लटकी मिली विदेशी नागरिक की लाश..मचा हड़कंप

लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के भूतनाथ मंदिर के पास की है। यहां एक विदेशी नागरिक का शव पेड़ से लटका मिला है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Rishikesh News: Dead body of foreign national found in Rishikesh
Image: Dead body of foreign national found in Rishikesh

ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक बड़ी खबर आ रही है। ये खबर लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के भूतनाथ मंदिर के पास की है। यहां एक विदेशी नागरिक का शव पेड़ से लटका मिला है। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मामले की जाच कर रहे क्षेत्राधिकारी धीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे वन दारोगा हरपाल गुसाईं जब अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। टीम ने नीलकंठ पैदल मार्ग पर मोनी बाबा गुफा को पार किया। इसके बाद टाट वाले बाबा की गुफा से करीब डेढ़ किलोमीटर पहाड़ी की ओर काफी दुर्गंध आ रही थी। वन कर्मियों ने मौके पर जाकर देखा तो पेड़ से एक विदेशी का शव पेड़ से लटका हुआ था। जिस पर थाना लक्ष्मण झूला को मामले की सूचना दी गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल विदेशी के शव को एम्स की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक की उम्र करीब 47 साल बताई जा रही है। अब तक मामला आत्महत्या का लग रहा है, देखना है कि आगे क्या होता है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: CM तीरथ के मुरीद हुए सुब्रमण्यम स्वामी..इस फैसले को बताया गेमचेंजर