Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर में गृह क्लेश से परेशान विवाहिता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है, हालांकि कहा जा रहा है कि महिला घरेलू कलह के चलते परेशान रहा करती थी। बीते दिन उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के वक्त महिला का पति घर पर ही था। जहर खाने के बाद विवाहिता की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। घटना काशीपुर क्षेत्र की है। मरने वाली महिला मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के मलूपुरा हादूडांडी की रहने वाली थी। 11 साल पहले उसकी शादी जिला रामपुर के तहसील स्वार के मधुपुरी निवासी पॉपीराम के बेटे जयपाल के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला पति जयपाल के साथ काशीपुर में रह रही थी। पति जयपाल पेशे से ड्राइवर है।