पहाड़ की हिमानी ने अमेरिका में बढ़ाया देश का मान..पाया पहला स्थान

हॉक वॉच इंटरनेशनल अमेरिका की संस्था है, जिसने शोधकर्ताओं के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया था। प्रतियोगिता के दौरान हिमानी ने लुप्त हो रहे जीवों पर एक खास प्रोजेक्ट तैयार किया था।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Himani eats: Himani eats first place in Hawk Watch International Competition
Image: Himani eats first place in Hawk Watch International Competition

हल्द्वानी: पहाड़ की होनहार बेटियां अपनी प्रतिभा से देश का नाम पूरी दुनिया में रौशन कर रही हैं। हल्द्वानी की रहने वाली हिमानी सिंह खाती ऐसी ही प्रतिभावान बेटियों में से एक हैं। हिमानी ने विदेशी संस्था हॉक वॉच इंटरनेशनल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 2500 डॉलर का पुरस्कार जीतकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। हॉक वॉच इंटरनेशनल अमेरिका की संस्था है, जिसने शोधकर्ताओं के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया था। प्रतियोगिता के दौरान हिमानी ने लुप्त हो रहे जीवों पर एक खास प्रोजेक्ट तैयार किया था, जिसके लिए उन्हें 2500 डॉलर का इनाम मिला है। वर्तमान में सिर्फ इंसान ही नहीं वन्यजीव और पक्षी भी महामारी और जलवायु परिवर्तन के भीषण परिणामों का खामियाजा भुगत रहे हैं। रैप्टर्स पक्षियों की कई प्रजातियां विलुप्ति की कगार पर हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 7 जिलों में बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट..मैदानी इलाकों में चलेगी तेज आंधी
रैप्टर्स जीवों में उल्लू, बाज और गिद्ध जैसे पक्षी आते हैं। इनके संरक्षण के लिए अमेरिका में बनी हॉक वॉच संस्था ने सितंबर 2020 में एक आयोजन शुरू किया। जिसमें दुनियाभर के शोधकर्ताओं और विज्ञानियों से रैप्टर जीवों के संरक्षण को लेकर प्रोजेक्ट बनाने के लिए कहा गया था। प्रतियोगिता के तहत अलग-अलग देशों से 54 प्रोजेक्ट भेजे गए। जिनमें उत्तराखंड की हिमानी खाती का बनाया प्रोजेक्ट भी शामिल था। उन्होंने लुप्त होते लाल गिद्धों के ऊपर शोध प्रोजेक्ट तैयार किया था। जिसके लिए उन्हें प्रतियोगिता का विजेता चुना गया। अब उन्हें इनाम के तौर पर 2500 डॉलर दिए जाएंगे। हल्द्वानी की रहने वाली हिमानी ने डीएसबी परिसर नैनीताल से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने दून यूनिवर्सिटी से नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट की पढ़ाई की। इस वक्त वो हिमालयन इंस्टीट्यूट फॉर सस्टेनेबल एन्वायरमेंट एंड रिसर्च सोसायटी में बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर कार्यरत हैं। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से हिमानी को बधाई। आप भी बधाई देकर उनका हौसला बढ़ाएं।