Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के कोटद्वार से एक गंभीर सड़क हादसे की सूचना सामने आ रही है। उत्तराखंड परिवहन निगम की बस हाल ही में कोटद्वार से पौड़ी जाने के लिए निकली थी कि तभी अचानक बस के अंदर तेज विस्फोट हो गया और इस हादसे में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक विस्फोट के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसको कोटद्वार के एक अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। अन्य यात्रियों के मुताबिक युवक हादसे के दौरान फोन पर बात कर रहा था तभी अचानक तेज विस्फोट हुआ और विस्फोट में वह बुरी तरह घायल हो गया। हादसे में युवक के चेहरे पर काफी गंभीर चोटें आई थीं इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। बस में विस्फोट किस वजह से हुआ इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक की पहचान थलीसैंण के निवासी शिव सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद से ही मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।आगे पढ़िए