Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड से एक दुखद खबर है। गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत का लंबी बीमारी के बाद देहरादून के गोविंद अस्पताल में निधन हो गया है। गोपाल रावत की निधन से प्रदेश भाजपा में शोक की लहर छा गई है। विधायक गोपाल रावत पिछले लंबे समय से ब्लड कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। अपना इलाज के लिए मुंबई भी गए थे। वो बीते दिसम्बर महीने से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने गोविन्द अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गहरा शोक जताया है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने गंगोत्री विधायक के निधन को उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज हमने राजनीति एवं समाज की सेवा में अग्रणी रहने वाले एक धरोहर को खो दिया है। आपको बता दें कि गोपाल सिंह रावत गंगोत्री विधानसभा सीट से दो बार के विधायक रह चुके हैं। प्रदेश के बड़े नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस दु:ख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।