Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हरिद्वार के धनौरी में तब कोहराम मच गया जब भारी मशक्कत के बाद वन विभाग द्वारा बिछाए गए पिंजरे में फंसे एक खूंखार गुलदार ने पिंजरा तोड़ डाला जिसके बाद वहां पर भगदड़ मच गई। गुलदार पिंजरा तोड़ कर वन विभाग के कर्मचारियों एवं ग्रामीणों के ऊपर से छलांग लगाते हुए जंगल की ओर भाग गया जिसके बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई। घटना धनौरी में रविवार की देर रात की बताई जा रही है। बता दें कि पिंजरे के अंदर कैद गुलदार खूंखार हो गया और उसने पिंजरे को तोड़ दिया जिसके बाद वह वन विभाग की टीम और ग्रामीणों के ऊपर से छलांग लगाकर जंगलों की तरफ भाग गया। गुलदार के पिंजरे से निकलने के बाद ग्रामीणों के बीच में भगदड़ मच गई। बता दें कि गुलदार ने क्षेत्र में आतंक मचाया हुआ था और गुलदार के भय के कारण ग्रामीण दहशत में जी रहे थे। वन विभाग ने भारी मशक्कत के बाद गुलदार को अपने चंगुल में फंसाया था। मगर गुलदार पिंजरा तोड़ कर वहां से भागने में कामयाब हो गया। वन विभाग गुलदार की खोजबीन फिर से कर रही है और उन्होंने ग्रामीणों को गुलदार को पकड़ने का आश्वासन दिया है।