Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के युवा देश के कोने-कोने में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। अपनी प्रतिभा और मेहनत से देवभूमि के महत्वकांक्षी युवा ऊंचे-ऊंचे मुकाम प्राप्त कर रहे हैं। आज हम आपका परिचय उत्तराखंड की एक ऐसी ही प्रतिभाशाली और महत्वाकांक्षी बेटी से करवाने जा रहे हैं जो कि केरल में एसडीएम बन गई हैं। हम बात कर रहे हैं अल्मोड़ा जिले की निवासी श्वेता नागरकोटी की जो कि केरल के तिरुवनंतपुरम जिले की उप जिला अधिकारी बन गई हैं। बता दें कि श्वेता ने 2020 में केरल कैडर से यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। श्वेता नागरकोटी अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा की मूल निवासी हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और बुलंद हौसलों से 2020 में केरल से यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और 410 वां रैंक हासिल किया था। उन्होंने लगातार संघर्ष किया और सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएएस का मुकाम हासिल किया।