Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुड़की: इंसानों के मुंह से निवाला चोरी होने की कहावत आपने भी जरूर सुनी होगी, लेकिन हरिद्वार में चोरों ने कुछ ऐसा किया जो वन विभाग के अधिकारियों को भी हैरान कर गया। यहां चोर इंसानों नहीं, गुलदार के निवाले पर हाथ साफ कर रहे हैं। दरअसल यहां गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। गुलदार को ललचाने के लिए पिंजरे में तीन दिन से लगातार मुर्गे रखे जा रहे थे, लेकिन ये मुर्गे कोई चुरा कर ले जा रहा है। अब हाल ये है कि वन विभाग को गुलदार नहीं, मुर्गों की चिंता सताने लगी है। थक हारकर वन विभाग ने मुर्गे की सुरक्षा के लिए पिंजरे के पास एसओजी तैनात कर दी है। ये अजब-गजब मामला रुड़की का है। यहां धनौरी इलाके में एक महीने से गुलदार का आतंक छाया है। अब तक कई ग्रामीण गुलदार के हमले में घायल हो चुके हैं। आगे पढ़िए