Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: कोरोना काल में मित्र पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ गई है। पुलिसकर्मी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा भी रहे हैं। कहीं पुलिस के जवान कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन मुहैया करा रहे हैं, तो कहीं प्लाज्मा डोनेट कर उनकी जिंदगी बचा रहे हैं, लेकिन कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं, जो अब भी अपने काम की गंभीरता को समझ नहीं रहे। इस नाजुक दौर में भी अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता नहीं दे रहे। अब नैनीताल के हल्द्वानी में ही देख लें। यहां चेकिंग ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग के बजाय सड़क किनारे बैठकर मोबाइल में गेम खेल रहे थे। तभी आईजी अजय रौतेला और एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी मौके पर पहुंच गईं। सीनियर अफसरों को सामने देख तीनों पुलिसकर्मी सकपका गए। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। नैनीताल में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कोरोना कर्फ्यू लगा है। रविवार को आईजी अजय रौतेला हल्द्वानी शहर का निरीक्षण कर रहे थे। साथ में एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी भी शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही थीं।