Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चम्पावत: लाडली बेटी की विदाई हर माता-पिता का सपना होता है। चंपावत के टनकपुर में रहने वाली 23 साल की चंपा उर्फ चांदनी जुकारिया के परिजन भी सालों से इस शुभ दिन का इंतजार कर रहे थे। रविवार को उनका ये इंतजार खत्म हुआ और लाडली चांदनी हंसी-खुशी ससुराल के लिए विदा हो गई, लेकिन बेटी की शादी की ये खुशियां 24 घंटे भी नहीं ठहर पाईं। रविवार को ससुराल पहुंची दुल्हन चांदनी की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कुछ ही घंटों पहले हंसते-खेलते ससुराल के लिए विदा होने वाली बेटी परिजनों के सामने बेजान पड़ी थी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। चांदनी के परिजनों ने ससुराल वालों पर किसी तरह का शक नहीं जताया है। उन्होंने कहा कि चांदनी पहले भी बीमार रहा करती थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।