चमोली में आपदा के बाद तबाही का मंजर..तस्वीरों में देखिए सैलाब ही सैलाब

हम आपको चमोली आपदा की तस्वीरें दिखा रहे हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह से चमोली में तबाही का मंजर है। फोटो साभार- न्यूज हाइट डॉट कॉम
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Chamoli News. Chamoli cloudburst: Cloudburst in Ghat in Chamoli district
Image: Cloudburst in Ghat in Chamoli district

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में घाट बाजार के ठीक ऊपर बिनसर पहाड़ी के चिनाडोल नामक तोक में बादल फटने से भारी तबाही मची है। कई आवासीय मकान, दुकानें और वाहन मलबे में दब गए। भूस्खलन होने पर लोग पहले ही अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू अभियान जारी है। खबर है कि साढ़े पांच बजे तेज बारिश के दौरान बिनसर पहाड़ी की तलहटी में तीन जगहों पर एक साथ बादल फटा, जिससे भारी मात्रा में मलबा घाट बाजार तक आ गया आया। आपको बता दें कि उत्तराखंड में इस वक्त भारी बारिश के बीच बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही है। बीते दिन ही उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में तीन जगहों पर बादल फटने की खबर सामने आई थी। इसके अलावा टिहरी में भी बादल फटने की खबर सामने आई थी। भारी बारिश और बादल फटने से लोग आशंकित हैं और डरे सहमे हैं। आगे देखिए चमोली आपदा की तस्वीरें
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड सरकार और पतंजलि का शानदार काम..140 बेड के हाईटेक कोविड अस्पताल का शुभारंभ

  • ऐसे मची तबाही

    Cloudburst in Ghat in Chamoli district
    Pic: 1/ 4
    Image: Cloudburst in Ghat in Chamoli district

    अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यहां तेज बारिश के साथ अचानक बिजली कड़की, जिसके बाद बाजार के ऊपर पहाड़ से भारी मात्रा में पानी आया है।

  • बाजार तक आया सैलाब

    Cloudburst in Ghat in Chamoli district
    Pic: 2/ 4
    Image: Cloudburst in Ghat in Chamoli district

    मिली जानकारी के मुताबिक यहां कई घरों में पानी घुस गया है और मकानों एवं दुकानों को क्षति पहुंची है।

  • मलबे में दबी कई दुकानी

    Cloudburst in Ghat in Chamoli district
    Pic: 3/ 4
    Image: Cloudburst in Ghat in Chamoli district

    खबर यह भी है कि कई दुकानें मलबे में दब चुकी है और कुछ मकान टूटने की भी खबर है।

  • राहत बचाव कार्य जारी

    Cloudburst in Ghat in Chamoli district
    Pic: 4/ 4
    Image: Cloudburst in Ghat in Chamoli district

    आपको बता दें कि उत्तराखंड में इस वक्त भारी बारिश के बीच बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही है।