Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुड़की: ये खबर वास्तव में हैरान करती है। उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के रुड़की के एक कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी होने से 5 मरीजों की मौत हो गई। ये घटना सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। आपको बता दें कि रुड़की के विनय विशाल अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया गया है। खबर है कि सोमवार देर रात अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित होने लगी। इससे वेंटिलेटर पर रखे गए एक मरीज और ऑक्सीजन ले रहे चार मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई। इस बीच हरिद्वार जिलाधिकारी सी रविशंकर ने जांच के आदेश दे दिए हैं। ऑक्सीजन की सप्लाई क्यों और कैसे बाधित हुई, इस बात की जांच जारी है। इसके साथ ही डीएम ने जिले के सभी अस्पतालों को आदेश दिए हैं कि ऑक्सीजन की डिमांड समय से पहले की जाए, जिससे आपूर्ति में कोई परेशानी न हो सके..