Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: पहाड़ में लगातार जारी बारिश से ग्रामीण सहमे हुए हैं। नदियां-गदेरे उफान पर हैं, कई जगह बादल फटने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। एक तरफ कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है, तो वहीं खराब मौसम के चलते ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। लगातार जारी बारिश से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले लोग डरे हुए हैं। जगह-जगह से डराने वाली तस्वीरें आ रही हैं। ऐसी ही कुछ तस्वीरें अल्मोड़ा जिले से आई हैं। यहां बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश से चौखुटिया विकासखंड के कई गांवों में भारी मलबा आ गया। तमाम बरसाती नाले उफान पर हैं। मलबा खेतों से होते हुए ग्रामीणों के घरों की ओर बढ़ रहा है। बारिश संग मलबा आने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। कई खेत तबाह हो गए, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चौखुटिया में कई जगहों पर घरों में पानी घुसने की खबर भी आई है। द्वाराहाट-बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ है, जिससे यातायात बाधित है। जिधर भी नजर दौड़ाओ उधर बस पानी ही पानी नजर आ रहा है। चौखुटिया तहसील क्षेत्र में बुधवार दोपहर डेढ़ बजे से तीन बजे तक मूसलाधार बारिश ने जबरदस्त तबाही मचाई।