Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा आज मूसलाधार बारिश की चेतावनी पहले ही जारी कर दी गई थी। मौसम विभाग का कहना था कि उत्तराखंड के 10 जिलों में भारी बारिश हो सकती है और यह भविष्यवाणी सच साबित होती दिख रही है। शाम 4:00 बजे से रुद्रप्रयाग जिले में अचानक मौसम बदल गया और वहां मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया। इस दौरान आसमान में जोरदार आवाज के साथ आकाशीय बिजली की आवाजें भी सुनाई दी हैं। आपको बता दें कि रुद्रप्रयाग जिले में 2 दिन पहले ही नरकोटा में बादल फटने की खबर सामने आई थी। इसके ही अगले दिन एक बार फिर से जखोली ब्लॉक में बादल फटने की खबर सामने आई थी। आज एक बार फिर से रुद्रप्रयाग जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है और आसमान से जोरदार आवाज के साथ बिजली गिर रही है। ऐसे में हमारी आप से अपील है की सतर्क रहें और सावधानी बरतें।