उत्तराखंड: शव दफना कर लौट रहे लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग..3 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

खेड़ी खुर्द गांव में खेत में सिंचाई की मोटर निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस विवाद ने गुरुवार को खूनी रूप ले लिया, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Roorkee News: Firing on people in Roorkee
Image: Firing on people in Roorkee

रुड़की: हरिद्वार के लक्सर में कब्रिस्तान से लौट रहे काफिले पर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। घटना में तीन ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हुए हैं। हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घटना के वक्त एक पक्ष के लोग महिला का शव दफना कर घर लौट रहे थे, तभी गांव में रहने वाले कुछ लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में 3 ग्रामीणों की जान चली गई। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। चलिए पूरा मामला बताते हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खेड़ी खुर्द क्षेत्र में दो परिवारों के बीच किसी बात को लेकर लंबे वक्त से विवाद चल रहा था। इस बीच गुरुवार को क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की मौत हो गई। परिजन जब महिला का शव कब्रिस्तान में दफना कर वापस लौट रहे थे तो दूसरे पक्ष के लोगों के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। गोलियां लगने से कई लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने हुसैन अहमद, शहजान और कैफ नाम के युवक को मृत घोषित कर दिया। ये सभी लोग खेड़ी खुर्द गांव के रहने वाले थे। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सांसद अनिल बलूनी का नेक काम..उत्तराखंड भेजा ऑक्सीजन से भरा एक ट्रक
घटना में तहीर, सैफ, गय्यूर और रिजवान समेत कई ग्रामीण घायल हुए हैं। जिनका रुड़की के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि खेड़ी खुर्द गांव में रहने वाले हुसैन का जुल्फिकार पक्ष के साथ खेत में सिंचाई की मोटर निकालने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया था। गुरुवार को हुसैन पक्ष के परिवार में एक महिला की मौत हो गई। परिवार के लोग जब महिला को दफनाकर वापस लौट रहे थे तो दूसरे पक्ष के हमलावरों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।