उत्तराखंड: सिविल हॉस्पिटल में ऑक्सीजन संकट, 1 घंटे तक अटकी रही मरीजों की जान

रुड़की वही शहर है, जहां मंगलवार को ऑक्सीजन की कमी से निजी अस्पताल में भर्ती 5 मरीजों की मौत हो गई थी। बुधवार को यहां ऐसा हादसा दोबारा होने वाला था।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Roorkee News: Oxygen deficiency in Roorkee Civil Hospital
Image: Oxygen deficiency in Roorkee Civil Hospital

रुड़की: उत्तराखंड का रुड़की शहर। मंगलवार को यहां एक निजी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन न मिलने से पांच लोगों की मौत हो गई। बुधवार को ऐसी ही घटना रुड़की के सिविल अस्पताल में भी होने वाली थी। यहां अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी हो गई थी। जिससे मरीज और उनके तीमारदार परेशान हो गए। एक वक्त ऐसा भी आया जब 37 मरीजों को सिर्फ एक ही सिलेंडर से ऑक्सीजन की सप्लाई हो रही थी। मरीजों के साथ परिजनों ने भी पूरी रात घबराहट में गुजारी। सुबह होने पर जब ऑक्सीजन सिलेंडर की खेप अस्पताल पहुंची, तब कहीं जाकर मरीजों की जान में जान आई। बता दें कि रुड़की में सोमवार रात को निजी अस्पताल में ऑक्सीजन के खत्म होने के कारण वहां भर्ती पांच लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद बुधवार को सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत हो गयी। उस वक्त सिविल अस्पताल में 37 कोरोना मरीज भर्ती थे।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के इन 5 जिलों में कोरोना का सबसे ज्यादा डर..पांचों जिलों में लगा सख्त कर्फ्यू
हर गुजरते पल के साथ मरीजों और उनके परिजनों की घबराहट बढ़ती जा रही थी। उन्हें अनहोनी का डर सताने लगा। एक वक्त ऐसा भी आया जब सिर्फ एक सिलेंडर से 37 मरीजों को ऑक्सीजन देनी पड़ी। ऑक्सीजन की सप्लाई का कार्य देखने वाले लिपिक ने बताया कि मंगलवार रात करीब दस बजे बीएचईएल को सिलेंडर भरने के लिए भेजे गए थे, लेकिन बुधवार सुबह तक सिलेंडर वापस नहीं मिले। ऑक्सीजन की कमी होने पर तीमारदार और अस्पताल प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए। गनीमत रही कि आखिरी सिलेंडर खत्म होने से पहले 20 ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पताल पहुंच गए। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने कहा कि हमने मंगलवार रात को ही ऑक्सीजन लेने के लिए कर्मचारी भेल में भेज दिए थे, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण ऑक्सीजन पहुंचने में देरी हो गई।