Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते शादियों को लेकर कई बंदिशें लगाई गई हैं। संक्रमण का खतरा बढ़ने पर कई परिवारों ने शादियां टाल दी हैं, लेकिन गुरुवार को अल्मोड़ा में एक ऐसी शादी हुई, जो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शादी में दुल्हन और दूल्हे ने पीपीई किट पहन कर सात फेरे लिए। शादी कराने वाले दोनों पक्षों के पंडितों ने भी पीपीई किट पहनी हुई थी। विवाह संपन्न होते ही बारात बिना दुल्हन के घर वापस लौट गई, ऐसा क्यों हुआ चलिए बताते हैं। मामला लाट गांव का है। यहां स्व. कुंदन सिंह लटवाल और हंसी लटवाल की पुत्री विनीता उर्फ विमला लटवाल की शादी बीकानेर (राजस्थान) के भूपेंद्र से तय हुई थी। बुधवार को गांव में महिला संगीत कार्यक्रम संपन्न हुआ। गुरुवार को बारात के स्वागत की तैयारी थी। तभी कोविड अस्पताल से दुल्हन के परिजनों को फोन आ गया। उन्हें बताया गया की दुल्हन विनीता कोरोना पॉजिटिव है। ये पता चलते ही शादी वाले घर में हड़कंप मच गया।