जो लोग इस पहाड़ को थोड़ा और करीब से जानना चाहते हैं, उन्हें हिमालयन एक्सप्लोरर देवांग थपलियाल का खास इंटरव्यू जरूर देखना चाहिए। वीडियो साभार-रणवीर इलाहबादिया
-
Komal Negi
-
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Devang Thapliyal told the secrets of the snowman
पौड़ी गढ़वाल: आपको ये वीडियो जरूर देखना चाहिए। हिमालय में ऐसी कई जगहें हैं, जो अजब-गजब रहस्यों से भरी हुई हैं। कुछ जगहें तो ऐसी हैं, जिन्हें आज तक एक्सप्लोर नहीं किया जा सका। जिनके बारे में किसी को कुछ भी नहीं पता है। साल 1942 में हिमालय में छिपा एक ऐसा ही रहस्यमयी कुंड सामने आया था। नर कंकालों से भरी इस झील को आज हम रूपकुंड के नाम से जानते हैं। हिमालय के कई रहस्य अब भी सामने आना बाकी हैं और जो लोग इसे थोड़ा और करीब से जानना चाहते हैं, उन्हें उत्तराखंड के देवांग थपलियाल का खास इंटरव्यू जरूर देखना चाहिए। इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर हिमालय को एक्सप्लोर करने निकले देवांग की जर्नी बेहद खास है। वो हिमालयन एक्सप्लोरर होने के साथ रेस्क्यूअर भी हैं। आपदा के दौरान कई लोगों और जीवों की जान बचा चुके हैं। टीआरएस हिंदी के खास शो में देवांग ने न सिर्फ अपनी जर्नी के बारे में बताया, बल्कि हिमालय से जुड़ी कई रहस्यमयी कहानियों पर भी चर्चा की। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: BJP के दिवंगत नेता की दो बेटियों का निधन..1 हफ्ते में परिवार से उठी 4 अर्थियां
देहरादून में पले-बढ़े देवांग गर्मियों की छुट्टी में गढ़वाल घूमने जाया करते थे। इस तरह उन्हें पहाड़ों से प्यार हो गया। बड़े हुए तो इंजीनियरिंग करने के बाद गुड़गांव में जॉब करने लगे, लेकिन भीतर ही भीतर देवांग जानते थे कि वो कंक्रीट के जंगल में काम करने के लिए नहीं बने हैं। साल 2016 में उन्हें जंस्कार घाटी में काम करने का मौका मिला और इसी के साथ हिमालय को एक्सप्लोर करने की उनकी जर्नी भी स्टार्ट हो गई। देवांग एक ऐसे इंसान हैं, जिन्होंने हिमालय की तलाश में खुद को खोज लिया। हजारों बार मौत का सामना किया, लेकिन इन परेशानियों ने उन्हें और मजबूत बनाया। जो लोग अपने सपनों को जीना चाहते हैं, हिमालय को करीब से महसूस करना चाहते हैं, उन्हें देवांग की जर्नी के बारे में जरूर जानना चाहिए। चलिए आपको देवांग की हिमालय को एक्सप्लोर करने की जर्नी पर तैयार एक वीडियो दिखाते हैं, जिसे आप द रणवीर शो के ऑफिशियल पेज पर देख सकते हैं।