हे भगवान..उत्तराखंड को ये किसकी नजर लगी? लॉकडाउन में स्मैक बेच रही मां-बेटी

प्रदेश में नशे के काले धंधे में पुरुष और युवा ही नहीं महिलाएं भी लिप्त मिल रही हैं। हल्द्वानी में पुलिस ने स्मैक बेचते मां-बेटी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Nainital News: Mother-daughter arrested selling smack in Nainital
Image: Mother-daughter arrested selling smack in Nainital

नैनीताल: कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के साथ सब कुछ थमने लगा है। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लगा है, संचार से लेकर व्यापार तक सब ठप है, लेकिन कोरोना काल में भी नशे का धंधा खूब फलफूल रहा है। चिंता वाली बात ये है कि अब नशे के काले धंधे में पुरुष और युवा ही नहीं महिलाएं भी लिप्त मिल रही हैं। मामला नैनीताल का है, यहां हल्द्वानी में पुलिस ने स्मैक की तस्करी करते मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। दोनों राजपुरा के वॉर्ड नंबर-13 में स्थित अपने घर में स्मैक बेच रही थीं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और दोनों को स्मैक बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान मौके से 26 ग्राम स्मैक और 50 हजार रुपये बरामद हुए। पकड़ी गई महिलाओं की शिनाख्त 28 साल की पूजा और उसकी मां माया देवी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि महिला का पति भी स्मैक तस्करी करता था। वो पिछले कुछ वक्त से जेल में बंद है।

यह भी पढ़ें - नहीं रहीं उत्तराखंड BJP की प्रदेश उपाध्यक्ष, कोरोना की वजह से हुआ निधन
पति के जेल जाने के बाद महिला स्मैक की तस्करी करने लगी। अपनी बेटी को भी इस धंधे में शामिल कर लिया। पुलिस ने बताया कि लंबे समय से इन महिलाओं के घर से स्मैक के काले कारोबार की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वो ऊधमसिंहनगर के किच्छा से सलीम नाम के युवक से स्मैक खरीद कर लाती थीं। जिसे हल्द्वानी में जगह-जगह सप्लाई किया जाता था। तलाशी में दोनों के पास से 50 हजार की नकदी और 26 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है। बता दें कि उत्तराखंड में नशे के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चल रहा है। इसके तहत जगह-जगह नशे के सौदागर पकड़े भी जा रहे हैं, लेकिन नशीले पदार्थों की तस्करी रुक नहीं रही।