Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमता दिखाई नहीं दे रहा है। तेज गति बेकसूरों की जान ले रही है। शायद ही कोई ऐसा दिन बीता हो जब उत्तराखंड से सड़क हादसों की बुरी खबर सामने ना आई हो। सड़क हादसे की ऐसी ही एक खबर आ रही है उत्तरकाशी से। उत्तरकाशी के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते सोमवार को हरेती के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बता दें कि गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें 1 युवती की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि अन्य दो वाहन सवार व्यक्ति घायल हो गए हैं। दोनों का उपचार चल रहा है। 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से गाड़ी बुरी तरह तहस-नहस हो गई है और उसके परखच्चे उड़ गए हैं।