गढ़वाल से बड़ी खबर..'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की ‘बबीता जी’ के खिलाफ पुलिस में शिकायत

आरोप है कि मुनमुन दत्ता ने जातिसूचक शब्‍दों का प्रयोग किया है. जिससे एक समाज विशेष को अपमानित करने का प्रयास किया गया है। देखिए वीडियो
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Pauri Garhwal News: Complaint against Munmun Dutta in Pauri Garhwal
Image: Complaint against Munmun Dutta in Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल: वीडियो जरूर देखिए..पौड़ी गढ़वाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल में बबीता जी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। जी हां ये शिकायत दर्ज करवाई है अखिल भारतीय युवा कोली समाज के प्रदेश अध्‍यक्ष राजा कोली ने। राजा कोली ने पौड़ी पुलिस में मुनमुन दत्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। राजा कोली का कहना है कि मुनमुन दत्ता ने जातिसूचक शब्‍दों का प्रयोग किया है. जिससे उनके समाज को अपमानित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने जानकारी दी है कि उन्होंने एसएसपी पौड़ी को शिकायती पत्र भेजा है। शिकायती पत्र में बताया गा है कि अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में एक वर्ग विशेष के लिए जाति सूचक शब्‍दों का प्रयोग किया गया और अपमानित किया गया। राजा कोली ने एसएसपी से अभिनेत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में एसएसपी पी रेणुका देवी ने कहा कि अभी पत्र उन्‍हें प्राप्‍त नहीं हुआ है, पत्र प्राप्‍त होने पर जानकारी जुटाई जाएगी। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पहाड़ में कोरोना के बीच अनोखी शादी..बारात लेकर दूल्हे को लेने पहुंची दुल्हन

  • Youtube सब्सक्राइब करें: